Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, एसिड अटैक सर्वाइवर्स का सम्मान


लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ एलिगेंस, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं वूमेनशाइन चैंबर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (ॅब्म्) के संयुक्त तत्वावधान में माउंट लिटेरा जी स्कूल, रायबरेली रोड में ष्भ्मंसपदह ठमलवदक ैबंतेष् विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. चंद्रा के. सिंह ने प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं, बल्कि दुर्घटना, जलन एवं एसिड अटैक पीड़ितों को नया जीवन देने में सहायक है।

इस अवसर पर एसिड अटैक सर्वाइवर्स कुंती एवं खुशबू को उनके साहस व संघर्ष के लिए सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने कहा कि यह दिवस चिकित्सा उपलब्धियों के साथ-साथ पुनर्निर्माण की प्रेरणादायक कहानियों को सम्मान देने का अवसर है।

कार्यक्रम में प्रतिमा त्रिपाठी सहित क्लब सदस्यों, चिकित्सकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |