Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: बैंड बाजे के साथ निकाली गई पौधों की बारात


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के पौधशाला भवसिंहपुर में वन महोत्सव व वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर पौधों की बारात बैंड बाजे के साथ निकाली गई।बारात के बारातियों के हाथों में गेरुआ वस्त्र पौध की पिंडी को लपेट कर  ष्धरा नहीं रहे खाली , पौधारोपण से फैली हरियाली ष् के नारे लगाते हुए पौधशाला भवसिंहपुर से निकलकर गणेश देवतन -थाना संग्रामपुर मुख्यालय - संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के रास्ते पुनः पौधशाला पहुंची ।वृक्षाभूषण अभियान में पौधों की बारात में शामिल लोगो ने इस बार अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। हरियाली का महत्व और पर्यावरण को समृद्ध बनाने से होने वाले फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया।बारात में शामिल होने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं विद्यालय यूनिफॉर्म में होकर शामिल हुई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड संग्रामपुर की ब्लाक प्रमुख कल्लन देवी ने पौध रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की विशिष्ट अतिथि के रूप में भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय उर्फ रज्जू उपाध्याय ने कहा कि आज यह बैंड बाजे के साथ निकाली गई पौधों की बारात का मुख्य संदेश क्षेत्र में पौध रोपण करके हरियाली बनाना है। कार्यक्रम के आयोजक व संग्रामपुर में तैनात वन दरोगा रणवीर सिंह ने बताया  पौध बारात निकालने का मुख्य उद्देश्य यह है कि न केवल पौधे लगाए बल्कि पौध का माता - पिता की तरह सेवा करके बड़ा करने की जिम्मेदारी समझे इस कार्यक्रम में उमापुर निवासी बृजेश मिश्रा,गूजीपुर निवासी बृजेश सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर की प्रधानाचार्या  सीमा देवी अध्यापिकाएं - समस्त क्षेत्र वासी व वन विभाग रेंज अमेठी के समस्त वन दरोगा वन रक्षक कैटिल गार्ड राजकुमार मिश्रा, अरविंद सिंह, राजेन्द्र यादव ,अवधेश सिंह आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |