संग्रामपुर: राशन कार्ड धारी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने को लेकर बैठक
July 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। ब्लॉक संग्रामपुर क्षेत्र के राजकीय कृषि केंद्र भवन सभागार में राशनकार्ड धारी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोटेदार, समूह सखी ग्राम पंचायत सचिव व पंचायत सहायक के साथ विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए ताकि वे विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सके। स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। बैठक में कोटेदार और समूह सखियों को निर्देशित किया गया कि वैसे मन में बनाकर राशन कार्ड धारी महिलाओं को चिन्हित करके समयबद्ध तरीके से समूह में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करें। बैठक में एन आर एल एम विभाग के त्रिलोचन सिंह क्षेत्र के समस्त कोटेदार समूह सखी पंचायत सहायक ग्राम विकास सचिव शामिल हुए।
