Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर बीकेटी विधायक ने कार्यक्रम स्थल एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने मंगलवार दोपहर को लखनऊ सीतापुर हाईवे रोड पर स्थित नरेशन ब्लू रिजॉर्ट में आगामी होने वाले ष्बूथ अध्यक्ष सम्मेलनष् की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने इस दौरान कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की,बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार दोपहर 1 बजे किया जायेगा। बीकेटी विधायक के साथ लखनऊ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा अन्य पार्टी पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं  के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, सदस्य जिला पंचायत गोविन्द पाल, अनुज सिंह, श्याम बहादुर कठेरिया, प्रधान अमित गुप्ता, पुत्तू मिश्रा,देवेंद्र विक्रम सिंह,अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र सिंह निर्मल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |