Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः किसान संगठन की बैठक में प्रवीण मिश्रा बने तहसील महासचिव! किसान पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


सुल्तानपुर। किसान समस्याओं का निस्तारण न होने पर तहसील परिसर में एक बैठक आयोजित हुई और समस्याओं पर चर्चा करते हुए किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा तथा शीघ्र निस्तारण करने की मांग की तथा संगठन की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

मंगलवार को लंभुआ तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया एवं संगठन विस्तार पर भी गहनता से विचार किया गया। किसान पदाधिकारियों द्वारा सर्व सहमति से प्रवीण मिश्रा को तहसील महासचिव, श्याम नारायण मिश्र को तहसील संगठन मंत्री,आनंद मिश्रा को ब्लॉक सचिव, जयशंकर दुबे को ब्लॉक संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। इसके उपरांत किसान पदाधिकारियों द्वारा किसान समस्याओं को लेकर जैसे अघोषित विद्युत कटौती, नहर में पानी न आने से से संबंधित मांग पत्र नारा एसडीएम प्रीति जैन को सौपा गया। बैठक में प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, तहसील उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, विष्णु शंकर मिश्रा, रमेश चंद्र दुबे, संजीव पांडे, सनी यादव, विशाल धुरिया, रामपाल पाल आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |