Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः टीजीटी संस्कृत में लम्भुआ की रीना श्रीवास्तव का चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान! कड़ी मेहनत लाई रंग, शुभचिंतकों और शिक्षाविदों ने दी बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं


लम्भुआ/सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा में लम्भुआ तहसील के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी श्रीमती रीना श्रीवास्तव का संस्कृत विषय में चयन होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। चयन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

श्रीमती रीना श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव की पत्नी हैं। लंबे समय से उन्होंने शिक्षक बनने के लक्ष्य को लेकर निरंतर अध्ययन, अनुशासित तैयारी और कठिन परिश्रम किया। उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि उन्होंने टीजीटी संस्कृत विषय की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे लम्भुआ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।रीना श्रीवास्तव की सफलता पर क्षेत्र के शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। लोगों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, जिसका उदाहरण रीना श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस सफलता के पीछे रीना श्रीवास्तव की लगन, धैर्य और निरंतर प्रयास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और पूरी निष्ठा के साथ तैयारी जारी रखी। यही कारण है कि आज उन्हें यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि रीना श्रीवास्तव एक समर्पित और कुशल शिक्षिका के रूप में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगी तथा संस्कृत जैसी समृद्ध भाषा के संरक्षण और संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अनेक युवा, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को नई प्रेरणा और उत्साह मिलेगा।रीना श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर पूरे लम्भुआ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल शिक्षकीय जीवन की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |