Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः हिंदुस्तान ओलंपियाड में सुल्तानपुर के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वरिष्ठ पत्रकार विकास श्रीवास्तव सम्मानित! मेडल देकर किया गया सम्मान, जनपद में सबसे बड़ी सहभागिता का मिला श्रेय


लम्भुआ/सुलतानपुर। हिंदुस्तान अखबार द्वारा उत्तर प्रदेश स्तर पर आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में सुल्तानपुर जनपद की सबसे बड़ी सहभागिता और जनपद के विभिन्न स्कूलों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लम्भुआ तहसील के हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार विकास कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आदरणीय संपादक जी द्वारा विकास कुमार श्रीवास्तव को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनपद में परीक्षा को सफल बनाने और अधिक से अधिक स्कूलों-छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए दिया गया।

सुल्तानपुर जनपद के स्कूलों ने इस ओलंपियाड में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सराहनीय प्रदर्शन किया। हिंदुस्तान प्रबंधन ने पत्रकारों और स्कूल प्रबंधन की मेहनत की सराहना की।

इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग एवं हिंदुस्तान टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |