- जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में बीसलपुर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
- हर स्तर पर न्याय की लड़ाई लड़ने का दिया आश्वासन
बीसलपुर । समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में बीसलपुर पहुंचा, जहां हाल ही में दिवंगत हुए उपेंद्र शंखधार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
परिजनों से बातचीत के दौरान सपा नेताओं ने घटना की जानकारी ली और परिवार के सदस्यों का ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी और दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि उपेंद्र शंखधार की मृत्यु अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। जगदेव सिंह जग्गा ने भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार एक ओर अपराध के प्रति ष्जीरो टॉलरेंसष् की बात करती है, जबकि दूसरी ओर कई मामलों में दोषियों पर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि कानून का समान रूप से पालन होना चाहिए और किसी भी प्रकार के प्रभाव से ऊपर उठकर न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। नेताओं का कहना था कि न्याय में पारदर्शिता ही पीड़ित परिवार को संतोष दिला सकती है और समाज में कानून के प्रति विश्वास बनाए रख सकती है।
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष भगवान दास प्रजापति, श्रीमती सुधा यादव, जिला सचिव बंटी शर्मा, हारून खां, डॉ. इरशाद खां, आरिफ सिद्दीकी, रूप लाल महातिया, महबूब हसन पाली, लखविन्दर सिंह पन्नू (राष्ट्रीय सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड), दिनेश वर्मा, अमित कुर्मी (नगर महासचिव), अंग्रेज सिंह, सतनाम सिंह, सलमान, अमन खान, आरिफ, उवैश, फरहान, सव्बू हाजी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
