Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राजस्थान के बारां में सरकारी स्कूल में बड़ी लापरवाही, मिड-डे-मील का दूषित खाना खाने से दो दर्जन बच्चे बीमार


राजस्थान के बारां जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में दूषित मिड-डे-मील का खाना खाने से करीब दो दर्जन स्कूली बच्चे बीमार हो गए हैं। इस घटना के बाद से स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।​ जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही बीमार पड़े बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला राजस्थान के बारां जिले में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवपुरा का है। बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों के लिए जो मिड-डे-मील का खाना तैयार किया गया था, उसकी खाद्य सामग्री बेहद घटिया और बदबूदार थी। ​उसी दूषित और बदबूदार सामग्री से बने भोजन को खाने के कुछ ही समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों ने पेट दर्द उल्टी और जी घबराने की शिकायत की। देखते ही देखते करीब दो दर्जन बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में बीमार बच्चों को स्कूल से निकालकर मोठपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है, जहां बच्चों का तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया है। बीमार बच्चों को लगातार एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से मोठपुर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा बच्चों की हालत पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों के साथ-साथ अभिभावक भी भारी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।

दूसरी ओर, राजस्थान के अलवर जिले में एक 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, तुषार कुमार नाम का छात्र बीते दो दिनों से लापता था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन करने के बाद तुषार का शव नौगवां थाना क्षेत्र में पहाड़ियों के पास बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, छात्र के शव पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं और गोली लगने की भी पुष्टि हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |