Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु दो खिलाड़ी चयनित


अमेठी। क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में किया गया। चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। जिला खेल कार्यालय, अमेठी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार चयनित खिलाड़ियों की सूची क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या को प्रेषित कर दी गई है। चयनित खिलाड़ियों में दिव्यांश यादव (पिता दृ अमरनाथ यादव), जन्मतिथि 31 अक्टूबर 2010, भार वर्ग 46.200 किलोग्राम तथा गुरुदेव (पिता दृ सोहन लाल), जन्मतिथि 22 अगस्त 2010, भार वर्ग 45.400 किलोग्राम शामिल हैं। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने ट्रायल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगामी प्रतियोगिता में जनपद अमेठी का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |