Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित


अमेठी। मेरा युवा भारत अमेठी के तत्वावधान में महान राष्ट्रभक्त, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामशरण मौर्य रहे, जबकि जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने आयोजक के रूप में कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में डॉ. रामशरण मौर्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज श्मेरा युवा भारतश् जैसे मंच युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहे हैं, जहां वे महान राष्ट्रनिर्माताओं के विचारों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना एक अखंड, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का था। आज के युवा अपने कौशल, शिक्षा, नवाचार और सेवा भावना के माध्यम से उस संकल्प को साकार कर सकते हैं। उन्होंने श्मेरा युवा भारतश् के माध्यम से युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अवसरों की जानकारी भी दी। संगोष्ठी के दौरान युवाओं के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रियम त्रिपाठी, अतुल, शिवानी, आकाश, सर्वेश विक्रम सिंह, प्रांशु शुक्ला, जन्मेजय तिवारी, अमर प्रताप सिंह, अर्चना पांडेय, शालू कुमारी, अभय शर्मा, शिवानी गुप्ता, रीता देवी, विकास गुप्ता, ज्योति सिंह, अंजली मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |