Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को किया गया सम्मानित


संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को जिले के विकासखंड भेंटुआ सभागार में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा ( ईसीसीई) क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली क्षेत्र की 21 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को रॉकेट लर्निंग संस्था द्वारा प्रकाशित पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य सेविका सरिता सिंह व लर्निंग संस्था के सुरेश गुप्ता के हाथों सभी उत्कृष्ट आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरिता सिंह ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव होती है। इस अवस्था में दी गई जानकारी बच्चों के अंदर की गुणवत्ता शिक्षा मानसिक व शारीरिक के साथ  समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पोषण के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देना आवश्यक होता है क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्र  पर बच्चों के लिए एक सशक्त सीखने का वातावरण प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में ब्लैक कोऑर्डिनेटर सीमा तिवारी अंजनी कुमार मिश्रा के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |