Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुरः किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी! बी-पैक्स सेमरौता में सम्पन्न हुई सहकारी जागरूकता चौपाल


सिंहपुर/अमेठी। क्षेत्र के बी-पैक्स सेमरौता में सहकारी जागरूकता चैपाल का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को सहकारी समितियों से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित निबंधक अमेठी अरविंद सिंह ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में समिति का सदस्य बनने की अपील करते हुए कहा कि समिति के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि सोमवार तक समिति में डीएपी खाद उपलब्ध हो जाएगी।जिला सहकारी बैंक लिमिटेड रायबरेली के डायरेक्टर अवनींद्र प्रताप सिंह ने किसानों को बताया कि समिति के माध्यम से मात्र 3 प्रतिशत ब्याज दर पर केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण प्राप्त किया जा सकता है।इफको के प्रबंधक ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक प्रयोग की जानकारी दी, जबकि कृषि विभाग के अरुण कुमार ने सभी किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की, ताकि खाद वितरण के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। समिति सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि समिति में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा डीएपी सोमवार तक पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समिति के माध्यम से जन सुविधा केंद्र की सभी ऑनलाइन सेवाएं भी किसानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। चैपाल में उपस्थित किसानों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और समिति के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |