Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः एक पौध मां के नाम रोपित करने का एलायंस क्लब का अभियान निरंतर जारी! एक पेड़ मां के नाम लगाकर करें सुरक्षा लाए हरियाली - रोशनलाल उमरवैश्य


प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण व पौधवितरण अभियान में आज सिविल लाइन, दहिलामऊ, चिलबिला आदि जगहों पर पौधरोपण कर पौध वितरण भी किया गया। आज क्लब के पदाधिकारीयों के साथ अपने-अपने मां के नाम एक-एक पौधरोपित कर दूसरों को भी पौधरोपित करने के लिए प्रेरित किया गया।

क्लब के डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि चिलबिला नगर में पौध वितरीत कर सभी से अनुरोध किया गया कि आप सब इस अभियान में जुड़कर मां के नाम एक-एक पौधरोपित कर उसकी सुरक्षा करें। जैसे मां ने हम सब का किया था। पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में क्लब पौध वितरण पौधारोपण अभियान चला रहा है। क्लब द्वारा भीषण गर्मी से पशु पक्षियों के लिए भी छोटे-छोटे बर्तन व हौदे वितरित कर पानी और दाने की व्यवस्था क्लब द्वारा की जा रही है।अभियान में डीएफओ आशुतोष गुप्ता का क्लब को पूरा सहयोग मिल रहा है।शिवम यादव जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, डॉ0 लक्ष्मीकांत द्विवेदी वन विभाग, डॉ0 गौरी शंकर, रूपेश कुमार यादव, अजीत कुमार फॉरेस्ट, डॉ दयाराम मौर्य, शनि महाराज, राजेश सिंह, विनय श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, आदर्श कुमार, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, विवेक कुमार, पूनम गुप्ता, रेखा उमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, ज्योति, मेघा, सुधा अग्रवाल आदि का क्लब के पदाधिकारी ने पौधरोपण व पौधवितरण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |