Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही


 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही  

अमेठी! पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में यातायात निदेशालय उ०प्र० द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद अमेठी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा थानाक्षेत्र गौरीगंज अन्तर्गत स्थित टोल प्लाजा गौरीगंज पर, प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा गौरीगंज टोल प्लाजा पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए ट्रक चालकों, भारी वाणिज्यिक वाहनों (HCV), प्राइवेट स्लीपर बसों, ईको कैब/वैन तथा अन्य वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई । चेकिंग के समय ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गयी । अभियान के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |