प्रतापगढः रंजिश में हुई मारपीट का केस दर्ज
July 15, 2026
लालगंज/प्रतापगढ। रंजिश में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के दलापटटी निवासी कल्लू वर्मा पुत्र स्व0 शंकर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तेरह जुलाई को आठ बजे वह दुकान पर सामान लेने गया था। पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद गांव के बॉबी सरोज व विपिन सरोज पुत्रगण पप्पू सरोज गाली देने लगे। पीड़ित के मना करने पर आरोपियों ने उसे मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)