Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः तीन महिलाओं ने कराई स्वेच्छा से नसबंदी


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में नसबंदी कैंप के तहत 3 महिलाओं ने स्वेच्छा से नसबंदी कराई। नसबंदी स्पेशलिस्ट डॉक्टर बीके गुप्ता के हाथों तीनों महिलाओं का सफल नसबंदी किया गया। परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक ग्रामीण क्षेत्र में महिलाए स्वेच्छा से नसबंदी अपना रही है अधिकांश महिलाएं अपना पूरा परिवार होने के बाद भी इस स्थाई विकल्प को चुन रही है। डॉ वी के गुप्ता ने बताया कि नसबंदी एक सुरक्षित और स्थाई शल्य चिकित्सा है जो फैलोपियन ट्यूब को बंद करके अनचाहे गर्भ को रोककर जनसंख्या स्थिरता कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि इस समय जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चल रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व परिवार की सफल महिला बनने के लिए महिलाओं को नसबंदी करना चाहिए। इस कार्यक्रम में बीसीपीएम तीर्थराज यादव आशा बहू शामिल हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |