Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना हुआ समाप्त


अमेठी। रामलीला मैदान में पिछले 15 दिनों से चल रहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना सोमवार को समाप्त हो गया। धरने का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सोनू सिंह रघुवंशी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जल्द अयोध्या दौरे की सूचना से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।सोनू सिंह रघुवंशी (सरवनपुर, अमेठी) के अनुसार, कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से अयोध्या दर्शन का आग्रह कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका गांधी अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगी और फिर रामलला के दर्शन भी करेंगी। इस खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल बढ़ा है।धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पिछले 15 दिनों से पार्टी की मजबूती और संगठन की खोई हुई प्रतिष्ठा की वापसी की कामना को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका मानना है कि पार्टी नेतृत्व के इस कदम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। धरना समाप्त करने के अवसर पर अमेठी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कोरी और नगर अध्यक्ष शेर अली ने धरनारत कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर कार्यक्रम का समापन कराया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सोनू सिंह रघुवंषी ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी के प्रस्तावित अयोध्या दौरे की खबर से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। कार्यकर्ता इसे अपनी मांगों की सफलता के रूप् में देख रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |