Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जमीन पर कब्जा नहीं, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार


अमेठी। तहसील क्षेत्र के करनाईपुर निवासी राजेश कुमार ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित का आरोप है कि राजस्व विभाग द्वारा भूमि की पैमाइश और सीमांकन किए जाने के बावजूद दबंग पड़ोसी उन्हें खेत पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। राजेश कुमार ने बताया कि उनकी गाटा संख्या 1167 एवं 1237 की भूमि का मामला काफी समय से चल रहा है। उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर सीमांकन कराया था और मौके पर पत्थर भी लगवाए गए थे। इसके बावजूद पड़ोसी दबंग भूमि पर कब्जा लेने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार जब भी वह अपने परिवार के साथ खेत पर खेती-बाड़ी या जुताई करने जाते हैं, तब पड़ोसी पक्ष लाठी-डंडों के साथ पहुंच जाता है। विरोध करने पर गाली-गलौज करता है और मारपीट व जान से मारने की धमकी देता है। इसके चलते उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन कर रहा है। सोमवार को राजेश कुमार अपने परिवार के साथ तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र से मिले और पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने, भूमि पर वैधानिक कब्जा दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने कहा कि राजस्व अभिलेखों और सीमांकन के आधार पर भूमि उनकी है, लेकिन दबंगों के कारण वह अपने ही खेत में खेती नहीं कर पा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |