लखनऊ: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख,आग पर पाया काबू
July 15, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरावां चैराहे पर बुधवार तड़के 3 बजे एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं कुर्सी रोड स्थित एस. के. इलेक्ट्रॉनिक्स में बुधवार रात करीब 3रू51 बजे आग लगने की सूचना फायर स्टेशन बख्शी का तालाब को मिली, दमकल टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दुकान का शटर बंद था और अंदर आग तेजी से फैल रही थी, दमकल कर्मियों ने शटर खुलवाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। वही दुकान मालिक शिवकुमार पुत्र बाबूलाल ने बताया कि आग में दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, एलईडी टीवी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गए। उन्होंने इस घटना में लगभग लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है।
