Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः कांग्रेसी नेताओ ने की बैठक


अमेठी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 7 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली सद्बुद्धि पदयात्रा की तैयारियों को लेकर गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय (राजीव गांधी भवन) में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि सद्बुद्धि पदयात्रा केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टॉप, गौरीगंज कोतवाली, जी.जी.आई.सी.स्कूल, चैक बाजार, डाकघर, फल मंडी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन तिराहा एवं हनुमान तिराहा होते हुए पुनः केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न होगी।बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल ने कहा कि इस पदयात्रा में हजारों कांग्रेसजन एवं आमजन शामिल होकर सद्बुद्धि, पारदर्शिता तथा जनभावनाओं के सम्मान का संदेश देंगे।  कार्यक्रम की सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |