6 जुलाई को मीन राशि में बना विष योग, 3 राशियों के जीवन में बढ़ सकती हैं चुनौतियां
July 06, 2026
विष योग 6 जुलाई 2026 को मीन राशि में बना है। यह योग 6 जुलाई की सुबह चंद्रमा के मीन राशि में गोचर के साथ ही बन चुका है। आपको बता दें कि शनि और चंद्रमा की युति के चलते विष योग का निर्माण होता है। शनि ग्रह पहले से ही मीन राशि में विराजमान हैं ऐसे में चंद्रमा के मीन राशि में गोचर के साथ ही विष योग 6 जुलाई को बना है। ज्योतिष में विष योग को शुभ नहीं माना जाता। इस योग के चलते किन राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।
मेष राशि
विष योग का निर्माण आपके द्वादश भाव में हुआ है। इस भाव को हानि का कारक माना जाता है, साथ ही वैवाहिक जीवन पर भी इसका असर देखने को मिलता है। द्वादश भाव में विष योग के चलते आर्थिक चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। यात्राओं के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा करें चोरी होने की आशंका है। इसके साथ ही विवाहित लोगों को भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी, पार्टनर के साथ बेवजह की बातों पर नोकझोंक करने से बचें। उदर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है इसलिए अपना ख्याल रखें। उपाय के तौर पर शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि
आपके अष्टम भाव में शनि और चंद्रमा की युति से विष योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते अचानक नकारात्मक बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं इसलिए आपको सतर्कता बरतनी होगी। जितना काम से काम रखेंगे आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि काम के दबाव के चलते कुछ लोगों को मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आपको आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर आपको चंद्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए।
तुला राशि
विष योग का निर्माण आपकी राशि से छठे भाव में होगा। इसीलिए आपको सेहत को लेकर बेहद सतर्कता बरतनी की आवश्यकता होगी। बाहर का तला-भुना भोजन करने से बचें। शत्रु पक्ष सक्रिय होगा इसलिए किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से आपको बचना होगा। जिन कार्यों को करने में आपका आत्मविश्वास डगमगाता है उन्हें करने से दूर ही रहेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग हो सकती है जिसके कारण शिक्षा के क्षेत्र में भी चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। उपाय के तौर पर तुला वालों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।
