Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चांदपुर: अपना दल (एस) की जिला महासचिव बनी राजेश्वरी राठी


चांदपुर। ग्राम बिराल निवासी श्रीमती राजेश्वरी देवी को अपना दल (एस) जनपद बिजनौर का महिला महासचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र की महिलाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नवनियुक्त महिला महासचिव राजेश्वरी देवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी तथा अपना दल (एस) बिजनौर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चैधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा, “जनपद बिजनौर में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़कर संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। माननीय अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में महिला शक्ति को संगठित कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों और जनहितकारी विचारों को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।”

राजेश्वरी देवी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी समय में अपना दल (एस) जनपद बिजनौर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चैधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि राजेश्वरी देवी के नेतृत्व में महिला संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी का जनाधार निरंतर मजबूत होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |