अमेठीः संजय गांधी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, मचा बवाल
July 13, 2026
अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान 65 वर्षीय चंद्रभान सिंह निवासी रामगढ़, थाना संग्रामपुर की शनिवार शाम मौत हो गई। उन्हें हृदय रोग की शिकायत पर दोपहर करीब 3रू30 बजे भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शाम 6 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव अस्पताल में रखा गया है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
