Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: दर्जनों क्षय रोगियों को मिली राहत पोटली


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह द्वारा दर्जनों क्षय रोगियों (टीबी मरीज) को उनके इलाज के दौरान बेहतर पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषण पोटली दी गई। इस पोषण पोटली में सात्तू  भुना चना और सोयाबीन के बीज गुड़ मूंगफली गुड़ से बनी चीजे दलिया आदि सामग्री रखी गई । कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि जिले के सबसे बड़े निक्षय मित्र राजेश अग्रहरी द्वारा समय-समय पर टीबी के मरीज के लिए पोषण पोटली प्रदान की जाती है। उन्हीं के द्वारा यह पोषण पोटली दी गई थी जिन्हें क्षयरोग विभाग  संग्रामपुर के तहत टीबी की दवा करा रहे दर्जनों मरीजों को पोटली दी गई।इस अवसर पर क्षयरोग विभाग के लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र वर्मा व क्षय रोगी मरीज मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |