प्रतापगढः नवजात की मौत सह न सकी मां, एक साथ दो मौतों से कोहराम
July 06, 2026
लालगंज/ प्रतापगढ़। नवजात की मौत के सदमे के चलते मां ने भी दम तोड़ दिया। दोहरे शोक के चलते परिजनो का रो रो कर बुराहाल हो उठा है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी रामराज वर्मा की पुत्री प्रियंका वर्मा 25 ने रविवार को लालगंज के एक संस्थागत अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। नवजात के जन्म के समय जच्चा बच्चा स्वस्थ होने से परिजनों में खुशी छा गयी। विधि का विधान कुछ ऐसा हुआ कि दूसरे ही दिन सोमवार को नवजात की दुखद मृत्यु हो गयी। हालांकि प्रसव के बाद जच्चे बच्चे के साथ परिजन रविवार की शाम हंसी खुशी घर आ गये थे। सोमवार की सुबह नवजात की तबीयत बिगड़ी तब आननफानन में परिजन उसे एक अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने जरूरी चिकित्सीय संसाधन की अनुपलब्धता को लेकर हाथ खड़े कर दिये। चिकित्सकों ने नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नीयति को परिजनों की खुशी की जगह नवजात की मौत मंजूर हो गयी। रास्ते मे ही नवजात ने दम तोड़ दिया। नवजात की मौत की खबर मां को मिली तब वह अचानक अचेत होकर सदमें मे चली गयी। परिजन प्रियंका को लालगंज ट्रामा सेन्टर उपचार के लिए ले आये। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां बेटे की मौत से परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे।
.jpg)