Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चोरी छिपे मिलने पहुंचे थे प्रेमी युगल, गांव वालों ने देखा और करा दी शादी



मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के लगमा गांव में एक प्रेमी युगल की शादी ग्रामीणों और दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में कराई गई। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए गांव बुलाया था, तभी ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद दोनों परिवारों को बुलाकर बातचीत की गई और आखिरकार गांव वालों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई।

लगमा गांव निवासी रवि कुमार, पिता प्रदीप मांझी, और टेटिया निवासी करिश्मा कुमारी, पिता अमरजीत मांझी, पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध में थे। बताया जाता है कि रवि ने करिश्मा को मिलने के लिए गांव बुलाया था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों को बुलाया गया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए

इसके बाद गांव के लोगों और परिजनों की मौजूदगी में लगमा गांव स्थित मंदिर में दोनों की विधि-विधान से शादी कराई गई। शादी के बाद रवि अपनी पत्नी करिश्मा को लेकर घर पहुंच गया। शादी के बाद लड़के और लड़की दोनों की माओं में ने भी एक दूसरे को गले से लगाया। जिसके बाद दोनों नवविवाहित जोड़े ने आशीर्वाद लिया।

रवि और करिश्मा से जब पूछा गया कि क्या वे दोनों इस शादी से खुश है? तो दोनों ने हां में हामी भारी। साथ ही जब लड़के से यह पूछा गया कि क्या यह शादी ज़बरदस्ती तो नहीं हुई? कहीं वह लड़की को बाद में परेशान तो नहीं करेगा तो उसने कहा नहीं। यही सावा लड़की से भी किया गे और उसका जवाब भी नहीं था।

गांव में इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे दिन होती रही। फिलहाल प्रेमी युगल की शादी के बाद दोनों परिवार भी खुश नजर आए और ग्रामीणों ने भी इसे सामाजिक सहमति से लिया गया फैसला बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |