Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी द्वारा की गयी जनसुनवाई


शाहबाद। जुलाई माह के चैथे शनिवार के दिन पुलिस  क्षेत्राधिकारी शाहबाद जनपद रामपुर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना शाहबाद में जनसुनवाई कर फरियादियों की प्रत्येक समस्या एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। आपको बता दें कि इस थाना समाधान दिवस के अवसर पर 10 बजे से 2 बजे तक के समय अंतराल में  कुल आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से तीन शिकायती पत्रों का निस्तारण क्षेत्राधिकारी शाहबाद द्वारा मौके पर ही करा दिया गया। बाकी 5 शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर अपराध निरीक्षक जयप्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |