Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प! शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने राष्ट्र निर्माण


  • शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. कलाम के योगदान को किया याद

पीलीभीत। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न और श्मिसाइल मैनश् के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रसेवा और ज्ञान के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का व्यक्तित्व राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण और युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी नई पीढ़ी को आत्मनिर्भरता, नवाचार और देशभक्ति की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर जिला महासचिव नरेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य, अधिवक्ता हेमंत मिश्रा , प्रदीप मौर्य, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद दानिश, जाहिद खान, कुंवर सेन पासवान, एनएसयूआई अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला सचिव गुड्डू खान, डॉ. डालचंद गंगवार, अमन अंसारी, शहर उपाध्यक्ष लेखराज राठौर, शहर महासचिव पंडित राकेश मिश्रा, मोहम्मद रिजवान मियां, कमल कुमार गौड़, शहर सचिव इरफान खान, रफीक अहमद, अनवार खान अंसारी, फुरकान भाई सहित वार्ड अध्यक्ष एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |