Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: कहर बनकर आई बारिश, गरीब का गिरा छप्पर


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौली बड़गांव में बीती रात एक छप्पर गिरकर  ढह गया । जानकारी ली गई तो पता चला कि घर में कोई नहीं था। वर्तमान प्रधान से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम भेजा गया लेकिन किसी कारण लाभार्थी लिस्ट नाम नहीं आया। आसपास के लोगों से जानकारी ली गई तो बताया गया कि गांव निवासी हनुमान विश्वकर्मा पुत्र  बैजनाथ एक गरीब परिवार है वह अपने परिवार का पालन पोषण   पुआल की बनी छप्पर के नीचे रहकर करता था । प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ इस गरीब परिवार को नहीं मिल पाया इसलिए पूरा परिवार रोजी-रोटी कमाने के लिए परदेस चला गया। वही गरीब का आशियाना बीती रात  बरसात के कारण ढह गया वर्तमान प्रधान से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम डालने की कोशिश की गई  फिर भी सूची में नाम नहीं आया ग्राम सचिव दीपक कुमार से जानकारी ली गई  तो उन्होंने बताया कि हमें जानकारी नहीं है न ही हमारे पास हनुमान विश्वकर्मा के प्रधानमंत्री आवास में आवेदन करने का प्रार्थना पत्र आया। फिलहाल गांव का विकास केवल कागज पर ही दिखाई दिया वास्तविक रूप से गांव का विकास का पोल इस गरीब की कुटिया ने खोल दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |