बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बुहिता में गुरुवार शाम एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान चित्रा पुत्री डोरीलाल के रूप में हुई है। बताया गया कि मार्च 2026 में उसका विवाह बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में हुआ था। चार दिन पहले वह अपने मायके आई थी। गुरुवार शाम परिवार के लोगों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता डोरीलाल के आठ बच्चे हैं, जिनमें चित्रा तीसरे नंबर पर थी। बेटी की मौत से मां सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
.jpg)