Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः ईको कार की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। सड़क किनारे टहल रही एक महिला की ईको कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव रिछोला सबल निवासी निसार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी अनवरी एक जुलाई की रात भोजन करने के बाद बीसलपुर-बरेली मार्ग स्थित रिछोला पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे टहल रही थीं।आरोप है कि तभी बरेली की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही ईको कार संख्या न्च्25क्ज्5253 ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |