Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के ऊंचगांव बाजार में शनिवार रात करीब 9 बजे सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान द्वारिका पुत्र दयाराम निवासी पूरे अजीटन गांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि द्वारिका रात करीब 9 बजे ऊंचगांव बाजार में पैदल घूम रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना से परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की दो शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों पत्नियां पहले ही उनसे अलग हो चुकी थीं और दोनों मामलों में समझौता भी हो गया था। वर्तमान में वह अकेले रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |