छिबरामऊ/कन्नौज। इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में इसका एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ महमूदपुर और कुंवरपुर बनवारी के बीच बनी पानी की टंकी पर कुछ युवक रील बनाने के लिए चढ़ गए।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक काफी ऊंचाई पर चढ़कर वीडियो बना रहे हैं। यह हरकत न केवल जानलेवा हो सकती है, बल्कि काफी खतरनाक भी है। टंकी की ऊंचाई अधिक होने के कारण जरा सी चूक बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती थी।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे देखकर हैरान हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रील बनाने के चक्कर में अपनी जान खतरे में डालना समझदारी नहीं है। ऐसे कामों से दूर रहना चाहिए और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
