प्रतापगढ़। वृक्षारोपण सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत साकेत गल्र्स इण्टर काॅलेज और साकेत गल्र्स पी0जी0 काॅलेज की छात्राओं ने एलायन्स क्लब इंटरनेशनल और वन विभाग के सौजन्य से महाविद्यालय से अम्बेडकर चैराहे तक एक पेड़ माँ के नाम का उद्घोष करते हुए जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को श्री राजेन्द्र कुमार मौर्या जी विधायक सदर क्षेत्र ने हरी झण्डी दिखाकर महाविद्यालय परिसर से रवाना किया। रैली की अगुवाई एलायन्स क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर समाजसेवी श्री रोशनलाल उमरवैश्य एवं महाविद्यालय के संस्थापक श्री अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा किया गया। सभी छात्राओं एवं जनमानस को शपथ दिलाते हुए समाजसेवी श्री रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि अपनी-अपनी माँ के नाम पौध रोपण कर जिले में हरियाली लाए और पर्यावरण को बचाए। बच्चों के अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षकों व जनमानस आदि को पौध वितरण किए गए। वितरण का कार्य अंबेडकर चैराहा, वन विभाग आदि जगहों पर लगभग 500 पौध वितरण कर पर्यावरण बचाने की अपील की गई।
जनसामान्य को वृक्षारोपण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए लगाये जा रहे नारों वृक्ष हमारी शान है, वृक्ष हमारी जान है, सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाये हम, धरती करे यही पुकार, हरा-भरा कर दो संसार, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओं, इस धरती को सुन्दर बनाओ, जहाँ भी होती है हरियाली, वहाँ होती है खुशहाली, वृक्ष लगाओ हरियाली लाओ, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, से आकाश गुंजायमान हो गया। रैली में 500 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली का समापन महाविद्यालय परिसर में किया गया। विधायक सदर क्षेत्र श्री राजेन्द्र कुमार मौर्या ने एक पौध माँ के नाम रोपित करने के लिए जनमानस को प्रेरित किया। छात्राओं से अपील की कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वाहन पर एक पेड़ माँ के नाम रोपित और संरक्षित करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि साकेत महाविद्यालय एक गौरवशाली संस्था है जिसे वर्तमान सत्र से अप्रेन्टिसशिप इम्बेंडेन्ड प्रोग्राम के अन्तर्गत उ0प्र0 शासन की ओर से चयनित किया गया है और वर्तमान सत्र से बी0एस0सी0 न्यूट्रीशिन डायटेटिक्स और फूड टेक्नोलाॅजी (आनर्स विथ रिसर्च) एवं बी0सी0ए0-आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स को संचालित करना प्रस्तावित है। इस कोर्स की विशेषता यह होगी कि इनके अन्तिम सेमेस्टर में कम से कम 12300ध्- प्रतिमाह प्रत्येक छात्रा को अप्रेन्टिसशिप के लिए स्टाइपेनड प्रदान किया जायेगा। यह पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी सदर जगन्नाथ प्रसाद, वन दरोगा सत्यम विश्वकर्मा, राहुल गौतम, अजीत कुमार, वनरक्षक सूरज कुमार, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार और अन्य संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, पी0जी0काॅलेज के कार्यक्रमाधिकारी डाॅ0 अनीता पाण्डेय, डाॅ0 अनन्त प्रकाश शुक्ला, डाॅ0 प्रतिभा मिश्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, इण्टर काॅलेज के कार्यक्रमाधिकारी अमित शर्मा, सुजस शुक्ला द्वारा किया गया।
.jpg)