Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित! महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों से किया जागरूक


अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद अमेठी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी की पहचान और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।सम्मेलन में महिलाओं को 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम के दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। एंटी रोमियो टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |