Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: चारो तहसील में 337 शिकायतें प्राप्त, 27 का मौके पर निस्तारण।

जिलाधिकारी ने कहा- शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील ओबरा में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने भूमि विवाद सहित अन्य

मामलों की गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ओबरा तहसील में 119 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 113 मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।वहीं रॉबर्ट्सगंज तहसील में उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 36 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 30 मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।घोरावल तहसील में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 97 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 89 मामलों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।दुद्धी तहसील में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 7 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया तथा शेष 78 प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |