Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बंद पड़े पंखे, भीषण गर्मी में यात्री बेहाल


अमेठी। भीषण गर्मी और उमस के बीच अमेठी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से पता चला कि कई हफ्ते से इस प्लेटफार्म पर बिजली की कोई व्यवस्था नहीं किया गया हैं आज सुबह से अमेठी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण वहां लगे सभी पंखे बंद पड़े रहे। इससे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लंबे समय तक पंखे बंद रहने से प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सुबह से बिजली की सप्लाई नहीं दी जा रही थी, जिसके चलते एक भी पंखा नहीं चल रहा था। दूसरी ओर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बिजली आपूर्ति सामान्य रही और वहां सभी पंखे चलते रहे। ऐसे में प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद यात्रियों को उमस भरी गर्मी में बिना किसी राहत के ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। यात्री राम सूरत यादव ने बताया कि स्टेशन प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देती है, लेकिन अमेठी रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाएं भी सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं हैं। उनका आरोप है कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लगाए गए पंखे केवल शोभा बढ़ाने तक सीमित रह गए हैं, क्योंकि बिजली आपूर्ति न होने से उनका कोई लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने छाया वाले स्थानों की तलाश की, जबकि कुछ लोग प्लेटफॉर्म बदलकर प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर चले गए ताकि चल रहे पंखों से कुछ राहत मिल सके। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कर सभी पंखों को चालू कराया जाए तथा भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |