संग्रामपुर: दस्त व डायरिया के मरीजों की संख्या हुई कम
July 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को ओपीडी के तहत मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि इस समय दस्त के मरीजों की संख्या कम हुई है। उन्होंने बताया कि ओपीडी के तहत खांसी-जुकाम बुखार पेट दर्द स्किन से पीड़ित मरीजों की संख्या सामान्य है। उन्होंने बताया कि आज सोमवार को ओपीडी के तहत लगभग 300 मरीजों का उपचार किया गया।इनमें लगभग 25 गर्भवती महिला शेष में बूढ बुजुर्ग - महिला व बच्चे शामिल हैं।इन्हीं मरीजों में 38 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया गया। लगभग 50 मरीजों की लैब के तहत जांच की गई जिसमें अधिकतर सुगर व एचबी के लिए जांच हुई।बीपी के मरीजों की भी संख्या कम नहीं रही। इन्ही में कुछ मरीजों को भर्ती करके इलाज किया गया। आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में गर्मी के कारण दस्त व डायरिया के मरीजों की संख्या में बीते माह तेजी से इजाफा हुआ था।राहत के लिए ओआरएस घोल पर्याप्त मात्रा में दिए गए। स्थिति यह रही कि अब दस्त व डायरिया के मरीजों की संख्या कम हुई है।
