गाजीपुर। वाहन चेकिंग के दौरान भांवरकोल पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बसनियां मोड़ के पास एक महिंद्रा पिकअप वाहन से दो गोवंश बरामद करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की अल सुबह उपनिरीक्षक कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बसनियां मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक पर्दा लगी महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से दो गोवंश बरामद हुए तथा मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजेश कुमार निवासी अलीमदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर तथा गोलू यादव निवासी बसारतपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, कांस्टेबल गौरव राय, राहुल यादव तथा( चालक) दुर्गेश खरवार शामिल रहे।
