Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: शारदा सहायक नहर में डूबे किशोर का शव मिला, मचा हाहाकार


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शारदा सहायक खंड 28 नहर में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव लगभग 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। बुधवार दोपहर नहाते समय यह हादसा हुआ था।पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।डिहवा मजरे अरियावां निवासी अयोध्या प्रसाद का पुत्र विशाल बुधवार दोपहर गांव के कुछ बच्चों के साथ शारदा सहायक खंड 28 नहर में नहाने गया था।नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण विशाल उसमें फंसकर डूब गया।साथ के बच्चों ने विशाल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद बच्चों ने विशाल के डूबने की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नहर में विशाल की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।परिजनों ने मोहनगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। मोहनगंज पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नहर में किशोर की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने शारदा सहायक नहर में एक शव उतराता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।शव की पहचान डिहवा निवासी 15 वर्षीय विशाल के रूप में हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।किशोर के शव की तलाश और उसे नहर से बाहर निकालने में स्थानीय समाजसेवी टीटू सिंह की सराहनीय भूमिका रही।किशोर की मौत से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |