Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: खालाबाजार के निरूशुल्क चिकित्सा शिविर में 370 मरीजों की जांच, दी गईं मुफ्त दवाएं


लखनऊ। खालाबाजार स्थित रस्तोगी परामर्श केन्द्र में रविवार को एक निरूशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 370 मरीजों को निरूशुल्क परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। स्वास्थ्य जांच के क्रम में लगभग 102 मरीजों की हड्डी एवं कैल्शियम संबंधी जांच और 115 मरीजों की रक्त जांचें भी बिना किसी शुल्क के की गईं।

शिविर में आये मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने परामर्श दिया। इनमें केजीएमयू के रेस्पिरेटरी विभाग से डॉ. प्रफुल्ल, जनरल फिजिशियन डॉ. रितुराज गुप्ता, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. आरसी गुप्ता तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा मिश्रा शामिल रहे।

केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा प्रति माह के अंतिम रविवार को इस तरह के विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निरूशुल्क चिकित्सा परामर्श और आवश्यक जांचों के साथ-साथ दवाएं भी मुफ्त वितरित की जाती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |