Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: चिकित्सक व फार्मासिस्ट नदारत! लैब टेक्नीशियन के भरोसे ओपीडी


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डेरिया में दोपहर 1 बजे के बाद ओपीडी बंद पड़ी थी कुछ मरीज आते उन्हें लौटना पड़ा मामला इस समय अस्पताल मरीजों के लिए सुबह 8 बजे खुल जाती है और अपराह्न 2 बजे का निरन्तर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराया जा रहा है । जिसमें मरीजों का पूरा उपचार निशुल्क किया जाता । स्वास्थ्य सेवाओं और बेहतर बनाने के लिए सरकार सतत प्रयास में लगी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम की लपरवाही से मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो पा रही मामला जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डेरिया का है जहां सोमवार को सुबह 9 बजे के बाद ओपीडी शुरू हुई  और दोपहर 1 बजे बंद कर दी गई। अस्पताल पर तैनात चिकित्सक डॉ धीरेन्द्र कुमार व फार्मासिस्ट अरुण कुमार मिश्रा की लपरवाही के कारण कई मरीज वापस चलें गये। दोनों लोग अस्पताल छोड़ घर चले गए अस्पताल में केवल लैब टेक्नीशियन काजल नायक व सफाईकर्मी आशीष कुमार ही मौजूद रहे। मामले को संज्ञान में लेते हुए चिकित्सा प्रभारी संग्रामपुर डॉ संतोष सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया है और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए आदेशित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |