प्रतापगढः पांच सौ पीपल के पौधों के रोपण में शामिल होंगे ग्रीन बालक रितिक
July 13, 2026
प्रतापगढ। जिले में पट्टी क्षेत्र के गधियावां ग्राम निवासी एवं ष्ग्रीन बालकष् के नाम से प्रसिद्ध रितिक पांडे को चिलबिला वन विभाग ने 500 पीपल के पौधों के वृक्षारोपण अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सोमवार को वह अपनी ष्वानर सेनाष् के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए रवाना हुए।रितिक पांडे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय हैं। वह अपने साथियों के सहयोग से क्षेत्र में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि ष्हरा-भरा गांव, हरा-भरा जिलाष् का संकल्प जनसहभागिता से ही साकार होगा।
