Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से बदली शहनाज की जिंदगी, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। प्रदेश सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली, सुशासन और विकासोन्मुखी नीतियों के परिणामस्वरूप आज गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रतापगढ़ जनपद के विकास खण्ड मंगरौरा की ग्राम पंचायत कंधई मधुपुर निवासी साहनाज बेगम पत्नी मोहम्मद फारूख का परिवार इसका प्रेरणादायी उदाहरण है। कभी आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के कारण साहनाज बेगम का पूरा परिवार एक कच्चे एवं जर्जर मकान में रहने को विवश था। बरसात के दिनों में छत टपकती थी, गर्मी में असहनीय तापमान और सर्दी में ठिठुरन उनके परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन जाती थी। परिवार के आठ सदस्यों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन बिताना उनके लिए किसी संघर्ष से कम नहीं था। अपने सीमित संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए केवल एक सपना था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने शहनाज बेगम के इस सपने को साकार करने का मार्ग प्रशस्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पात्रता के आधार पर चयनित होने के बाद उन्हें तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इस सहायता से उन्होंने परिवार के सहयोग से एक मजबूत, सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का मकान तैयार कराया। आज उनका परिवार निश्चिंत होकर अपने नए घर में रह रहा है, जहाँ अब न बारिश में छत टपकने की चिंता है और न ही मौसम की मार का भय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की सोच केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना भी है। इसी क्रम में साहनाज बेगम के परिवार को बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ भी प्राप्त हुआ। इन सभी योजनाओं ने उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया और परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाया।

शहनाज बेगम भावुक होकर बताती हैं कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनका अपना पक्का घर होगा। आज उनका सपना साकार हो चुका है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं ने उनके परिवार को नई पहचान, सुरक्षा और आत्मसम्मान प्रदान किया है। अब उनके बच्चों का भविष्य अधिक सुरक्षित दिखाई देता है और पूरा परिवार सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य यही है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। पारदर्शी व्यवस्था, तकनीक आधारित चयन प्रक्रिया और भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे। साहनाज बेगम की सफलता की यह कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब सरकार की योजनाओं का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन होता है, तब वे केवल सुविधाएं उपलब्ध नहीं करातीं, बल्कि लोगों के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और खुशहाली का नया अध्याय भी लिखती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहाँ प्रत्येक गरीब परिवार के सिर पर पक्की छत, प्रत्येक घर तक मूलभूत सुविधाएं और प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने का संकल्प लगातार साकार हो रहा है। शहनाज बेगम का परिवार इसी परिवर्तन की सशक्त मिसाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |