प्रतापगढ़। जिले में जिला समन्वयकध्नोडल प्रधानाचार्य उ०प्र० कौशल विकास मिशन आलोक कुमार ने सोमवार को बताया है कि दिनांक 15 जुलाई, 2026 को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर दिनांक 14 जुलाई 2026 को उ०प्र० कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर टाटा टेक्नॉलाजी वर्कशाप, प्रतापगढ़ में पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा।
जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला में देश व प्रदेश की प्रतिष्ठित नियोक्ता कम्पनियां ब्लिंकिट कामर्स प्रा०लि०, स्प्रेक्ट्रम, ओमनी हवाई, डी०डी० फूड प्रोडक्ट, ग्रो, शुभमसाला, याजाकी इण्डिया प्रा०लि०, केयर हेल्थ प्रा०लि० इत्यादि द्वारा प्रतिभाग करते हुए लगभग 1000 से अधिक जनपद के 18 से 35 आयु वर्ग के अल्प शिक्षित बेरोजगार युवकध्युवतियों को रोजगार ध् स्वरोजगार में सेवायोजित कराया जायेगा।
.jpg)