Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः बारिश से जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें, किसानों के खिले चेहरे


प्रतापगढ़। शनिवार को हुई बारिश के बाद भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल गयी। वही कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी खड़ी कर दी।जिले में लालगंज तहसील परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्य बाजार तथा कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील परिसर में जगह-जगह पानी जमा होने से लोगों को कीचड़ और जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा। उधर उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। धान की रोपाई का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |