Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः युवती का अपहरण, आरोपी के खिलाफ मुकदमा


प्रतापगढ़। युवती के अपहरण को लेकर लालगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के सराय संग्राम सिंह निवासी शाहरूख अंसारी पुत्र सफीक अंसारी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी उन्नीस वर्षीया बहन बीती अट्ठारह जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे घर से निकली। तहरीर में कहा गया है कि बिहार प्रदेश के पुर्णिया जिले के थाना डगरूवा के बारी गांव निवासी जसीम उसकी बेटी से मोबाइल पर बातचीत किया करता था। पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि जसीम उसकी बहन को बहलाफुसला कर कहीं भगा ले गया है। तहरीर में युवती के साथ अप्रिय घटना की आशंका जतायी गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जसीम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |