Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: राजगढ़ क्षेत्र में चोरो का बोलबाला,घर के बाहर से पल्सर बाइक चोरी! एक महीने में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां गायब


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। पुलिस की सुस्त कार्यशैली और गश्त की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में सोमवार की रात 12 बजे के लगभग चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया और आसानी से चुरा ले गए। पीड़ित नदीहार गाँव निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव पुत्र बब्बन श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात घर के सामने रखी उसकी पल्सर बाइक चोरी हो गई। सुबह जब स्वजनों की नींद खुली तो वाहन गायब थी। पीड़ित द्वारा इस मामले में राजगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

क्षेत्र में एक महीने के अन्दरआधा दर्जन से अधिक बाइकें चोरी हो चुकी हैं। क्षेत्र के लोगों में इस घटना के बाद से भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों में रमेश,राहुल, अनिल,सौरभ,अंकित,नीरज,धर्मेंद्र व अन्य का कहना है कि राजगढ़ इलाके में आए दिन चोरियां हो रही हैं और पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पीड़ित वाहन स्वामियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चोरियों के बढ़ रहे मामलों की गंभीरता से जांच की जाए,चोरों का सुराग लगाकर उनकी गिरफ्तारी हो और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि क्षेत्रवासियों की गाढ़ी कमाई और संपत्ति सुरक्षित रह सके। इस संबंध में हल्ला उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव ने बताया कि पुलिस आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहीं हैं। जल्द से जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त होगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |