लखनऊः बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे,कई लोग घायल, पुलिस से शिकायत
July 17, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बता दें कि बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे दो बच्चों की लड़ाई पहले हुई, इसके बाद बड़ों के बीच गाली गलौज शुरू हो गया। वहीं दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडों लोहे के राड ईंट पत्थर से मारपीट हुई,जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने महिगवां थाने में तहरीर दी है। वहीं टिकरी गांव के निवासी रामगोपाल का आरोप है कि वह खेत में काम कर रहे थे,घर आ रहे थे। तभी विपक्षी लोगों ने उनको तथा निर्मला बेटे जयदीप, अखिलेश को लोहे के राड लाठी डंडों से मारा पीटा और गाली गलौज किया। वहीं दूसरे पक्ष के श्याम बिहारी, मोहित सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज की जायेगीं।
